अयोध्या: राम मंदिर को लेकर दो खेमों में बंटी VHP, जानें क्या है पूरा मामला

राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विश्व हिंदू परिषद दो खेमों में बंटी नजर आ रही है । विहिप ने अपने प्रभुत्व वाले श्रीराम जन्मभूमि न्यास की भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि अब उनका न्यास राम मंदिर बनाने के लिए कानूनन योग्य नहीं है।
कोर्ट के आदेश से सरकार को नया ट्रस्ट बनाना है। वहीं इसी ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दावा किया कि हम राम मंदिर बनाएंगे, सरकार इसमें शामिल हो सकती है। विश्व हिन्दू परिषद ने कहा कि हम राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाई अपनी सारी संपत्ति सरकार को देने के लिए तैयार हैं। इस नई लड़ाई के बाद हलचल मच गई है।
वहीं, श्रीराम जन्मभूमि की अधिगृहीत भूमि के रिसीवर व कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि विहिप व साधु-संतों की हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर है। मंदिर-मस्जिद के निर्माण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का ही पालन होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने दशकों से चले आ रहे राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर फैसला सुनाया और कहा कि राम मंदिर वहां बनेगा और बाबरी मस्जिद के लिए अलग से जगह दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS