Viral Video: लखनऊ में कांग्रेस की स्थापना समारोह में बड़ी चूक, प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने पहुंचा ये शख्स

Viral Video: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए एक व्यक्ति उनसे मिलने पहुंच गया। इसे प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है।
#WATCH Man breaches security of Priyanka Gandhi Vadra at a party event in Lucknow on Congress foundation day, gets to meet her. pic.twitter.com/v4UtwedMF2
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2019
पिछले दिनों भी एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया था। उनके घर में एक संदिग्ध गाड़ी घुस गई थी, जिसमें कई लोग सवार थे। प्रियंका के आवास के भीतर तीन महिला और तीन पुरुष एक बच्चे के साथ घुस आए थे। जब ये लोग गाड़ी से उतरे तो प्रियंका गांधी उनसे मिलीं और पूछा कि आखिर वो कहां से आ रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो प्रियंका गांधी के फैन हैं और उनसे मिलने के लिए आए हैं। इसके बाद प्रियंका ने उन लोगों को चाय नाश्ता कराकर रवाना किया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में चूक के बाद सीआरपीएफ ने एसओपी का रिव्यू किया था। अब बिना वेरिफिकेशन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के घर में दूसरे रिश्तेदारों की गाड़ियां नहीं घुस सकती। 25 नवंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर हुई सुरक्षा चूक के बाद यह बड़ा बदलाव किया गया है।
साथ ही SPG प्रोटेक्टी से CRPF की जेड प्लस सुरक्षा पाए 5 लोगों (सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह और मनमोहन सिंह की पत्नी) के यहां नए एसओपी के आधार पर सुरक्षा के कदम उठाए गए हैं।
चूक के जिम्मेदार 3 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
पिछले दिनों एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा की चूक में जिम्मेदार तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS