Viral Video: जानें क्यों निकली स्कूटी पर सवार होकर प्रियंका गांधी वाड्रा, ये है सच

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका एक कार्यकर्ता के साथ स्कूटी पर सवार होकर जाती हुई दिख रही हैं।
दरअसल प्रियंका ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार हुए पूर्व पुलिस अधिकारी के घर मिलने जा रही थीं। मिलने जाने से रोक रही पुलिस ने उस दौरान उनका गला दबाया और उन्हें धक्का मार कर गिराया। इसके बाद प्रियंका ने स्कूटी पर जाना सही समझा और बाद में प्रियंका की स्कूटी भी रोक दी फिर उन्हें पैदल जाना पड़ा।
@priyankagandhi hops on to a two wheeler - this is what cong leaders need to do more .... pic.twitter.com/t7RwMgpikt
— pallavi ghosh (@_pallavighosh) December 28, 2019
प्रियंका ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार हुए पुर्व आईपीएस अफसर एस.आर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थी। पुलिस ने लोहिया चौराहे पर रोक लिया। जैसे ही वे गाड़ी से उतरकर पैदल चलने लगी पुलिस ने उन्हें धक्का मारा और उनका गला दबाया। इसके बाद वे स्कूटी पर बैठकर जाने लगी तो पुलिस ने फिर से उनके रास्ते में आकर उन्हें रोकने की कोशिश की।
बाद में करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर वे दारापुरी के घर पंहुची। फिलहाल प्रियंका ने मामले की जांच की मांग की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS