राम जन्मभूमि पर मनाया जा सकता है दीपोत्सव, विश्व हिंदू परिषद ने मांगी अनुमति

राम मंदिर विवाद (Ram Mandir Dispute) में जल्द ही फैसला संभावित है। जिस वजह से अयोध्या जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने 10 दिसंबर तक के लिए जिले में धारा 144 (Section 144) लागू कर दी है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने संभागीय आयुक्त मनोज कुमार मिश्रा से दिवाली पर राम जन्मभूमि की विवादित जगह पर दिवाली के अवसर पर पूजा करने के लिए अनुमति मांगी है।
Ayodhya: Vishva Hindu Parishad seeks permission from Divisional Commissioner Manoj Mishra to 'perform prayers on Diwali at Ram Janmabhoomi site' pic.twitter.com/ppyoaUMSKI
— ANI UP (@ANINewsUP) October 14, 2019
उत्तर प्रेदश के डीजीपी ओपी सिंह ने अयोध्या में धारा 144 लागू होने पर कहा है कि अयोध्या हमेशा से एक सुरक्षित जगह है। लेकिन आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए वहां शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा और निगरानी को बढ़ाया जाएगा। वहां सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम कई तरह के उपाय करेंगे। जैसे फ्रिसकिंग, रैनडम चैक।
बता दें, कि धारा 144 लागू किए जाने के पीछे अयोध्या जिलाधिकारी अनुज झा का कहना है कि धारा 144 को सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को देखते हुए लागू किया गया है। साथ ही आगे आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भी इसे लागू किया गया है।
मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने कहा है कि विवादित परिसर में अगर विश्व हिंदू परिषद को दीपोत्सव की इजाजत दी जाती है तो फिर मुस्लिम पक्ष भी उसी परिसर में नमाज पढ़ने की अनुमति मांगेगा। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद को विवादित जगह पर किसी भी कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने का विरोध दर्ज किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS