प्रयागराज में प्रवासी मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रही बस पलटी, 35 से अधिक घायल

प्रयागराज में प्रवासी मजदूरों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रही बस पलटी, 35 से अधिक घायल
X
इस घटना में 35 से अधिक मजदूरों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने का बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस जवानों की मदद से एम्बुलेंस से घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।

देश में कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों से प्रवासियों का आना जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम यूपी के प्रायगराज में प्रावसी मजदूरों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस घटना में 35 से अधिक मजदूरों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने का बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस जवानों की मदद से एम्बुलेंस से घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि यह मजदूरों से भरी बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी। इस दौरान यह बस सवारनवाब गंज के सहावपुर के पास बस हाइवे से नीचे गिर गई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बस ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं है। बस का अगला टायर अचानक फट गया था। जिससे नेशनल हाईवे (एनएच) पर यह घटना हुई। बस में पश्चिम बंगाल के प्रवासी कामगार सवार थे। उन्हें किसी अन्य वाहन से भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के ही ओरैया में एक सड़क हादसे में 24 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी।

Tags

Next Story