व्हाट्सएप जासूसी मामले पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, जानें कैसे हुई जासूसी, क्या है पूरा मामला

व्हाट्सएप जासूूसी मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने व्हाट्सएप जासूूसी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा कि अगर सरकार इजरायली एजेंसियों की मदद लेकर ऐसा कर रही है तो यह मानवाधिकारों को घोर उल्लंघन है।
शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यदि सरकार पत्रकारों, वकीलों, समाजिक कार्यकर्ताओं और राजनेताओं के फोन टैप करने के लिए इजरायली एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। तो यह मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा असर पड़ेगा।
क्या है मामला
व्हाट्सएप ने गुरूवार को खुलासा करते हुए कहा था कि स्पाईवेयर पीगासस (Spyware Pegasus) भारत में भी एक्टिव था और यहां के लोगों की भी जासूसी कर रहा था। जिसके बाद हड़कंप मच गया। व्हाट्स एप ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार को इंटरव्यू देते हुए बताया कि इस जासूसी में भारतीय पत्रकार और ह्यूमन राइट कार्यकर्ता निशाने पर थे। हालांकि अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि इससे भारत के कितने लोगों की जासूसी की गई है।
पीगासस नामक यह स्पाईवेयर भारत में लंबे समय से एक्टिव है। काफी समय से इससे लोगों की जासूस की जाती रही है। इजरायल की एक कंपनी ने इसे सरकार के लिए डिजाइन किया था। जिससे जरूरत पड़ने पर सरकार इस सॉफ्टवेयर के जरिए लोगों की जासूसी कर सके।
गौरतलब है कि व्हाट्सएप ने शुक्रवार को अमेरिकी फेडरल कोर्ट में इजरायली एजेंसी एनएसओ ग्रुप पर मुकदमा किया है। वॉट्सऐप ने आरोप लगाया है कि एनएसओ ग्रुप अपने पीगासस नाम के स्पाईवेयर के जरिए 1400 व्हाट्सएप यूजर्स को टार्गेट कर उनकी जासूसी की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS