विमान के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, करनी पड़ी आपात लैंडिंग

विमान के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, करनी पड़ी आपात लैंडिंग
X
विमान में एक महिला का अनोखा किस्सा सामने आया है, जहां बीच सफर में प्रसव पीड़ा हो गई। इस कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसी दौरान विमान के टॉयलेट में अपने बच्चे को जन्म दी।

इंडिगो विमान में जेद्दा से लखनऊ आ रही एक महिला का अनोखा किस्सा सामने आया है। जहां सफर के बीच उन्हें प्रसव पीड़ा हो गई। देखते- देखते उनकी तबीयत ज्यादा ही बिगड़ने लगी। इस कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में कराई गई। महिला की हालत ज्यादा खराब देख डॉक्टर को विमान के अंदर ही महिला का प्रसव कराया गाया। इस बीच महिला ने विमान के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद दोनों को अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां बच्चा और मां दोनों स्वस्थ है।

यूपी के बलरामपुर के रहने वाले कमरुद्दीन शाह अपनी पत्नी के साथ उमरा करने मक्का मदीना गए थे। वह इंडिगो विमान से शनिवार को लखनऊ आ रहे थे। इसी बीच उनकी पत्नी को फ्लाइट में लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके बाद पत्नी तुरंत टॉयलेट में चली गई। इसकी सूचना फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी गई। पायलट ने लखनऊ एटीसी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद विमान की लैंडिंग हिट की गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story