देहरादूनः पाकिस्तान गोलीबारी में शहीद हुए लांस नायक संदीप थापा को दी गई अंतिम सलामी

जम्मू कश्मीर के नौसेरा में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के बाद शहीद हुए लांस नायक संदीप थापा का उनके देहरादून स्थित राजावाल गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने हवाई फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे।
Uttarakhand: Last rites of Indian Army Lance Naik Sandeep Thapa performed at his residence in Rajawala village of Dehradun. He lost his life in ceasefire violation by Pakistan in NOWSHERA sector, #JammuAndKashmir, yesterday. pic.twitter.com/4aGwS4DUMT
— ANI (@ANI) August 18, 2019
बता दें कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर की सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान के साथ फायरिंग में सेना के 35 वर्षीय लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए थे।
इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक चौकी को उड़ा दिया था। पिछले दो दिन पहले एलओसी पर पाकिस्तान के सैनिकों को मार गिराया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS