4 मई से Lockdown-3 की शुरुआत, ग्रीन जोन जिले में मिलेगी ये छूट

पूरे देश में लागू लॉकडाउन-2 3 मई को समाप्त होने जा रहा था, जो समाप्त होने से पहले ही केंद्र सरकार ने कल यानी शुक्रवार को एक नया आदेश जारी किया। नए आदेश के अनुसार 4 मई से लॉकडाउन (Lockdown) का तीसरा चरण शुरू होगा, जो दो सफ्ताह यानी 17 मई तक पूरे देश में लागू रहेगा।
हालांकि नए लॉकडाउन के साथ केंद्र सरकार ने ग्रीन जोन में एक बड़ी राहत दी है। वहीं राज्य में ऑरेंज जोन में थोड़ी बहुत छूट दी गई है। अभी ऑरेंज जोन में देहरादून और नैनीताल है। जबकि रेड जोन हरिद्वार जिले में पहले जैसे ही जरूरतमंद चीजों पर छूट दी जाएगी।
बता दें कि प्रदेश के दस जिले उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, यूएसनगर, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़ और पौड़ी को ग्रीन जोन (Green Zone) में रखा गया है। प्रदेश में केवल एक ही जिला हरिद्वार रेड जोन (Red Zone) में हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जारी नई गाइडलाइन के तहत ग्रीन जोन में दुकान खोलने, खेती किसानी, 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ऑफिस खोलने, उद्योग संचालित करने, परिवहन सेवाएं, टैक्सी सेवाएं की शुरुआत करने की अनुमति दी गई है।
उधर, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि Lockdown-3 को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश जारी किया है। शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा ग्रीन जोन में लगभग सभी चीजों पर छूट दी गई है।
वहीं, ऑरेंज जोन में आने वाले जिलों में कुछ शर्तो के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि अभी राज्य आबकारी विभाग को इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS