कैदी की देहरादून जेल में हत्या, नाबालिग के साथ किया था रेप

कैदी की देहरादून जेल में हत्या, नाबालिग के साथ किया था रेप
X
देहरादून जेल के एक कैदी की हत्या ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। हत्या के बाद से ही पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है।

देहरादून जेल के एक कैदी की जेल में ही हत्या कर दी गई है। जेल में कैदी की हत्या से पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठने लगे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वो कैदी नाबालिग के साथ रेप के मामले में दोषी था।

ये है मामला

देहरादून जेल में सजा काट रहा आरोपी ज्ञान चंद उर्फ मनोज बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। 15 मार्च को आनंद नाम के एक कैदी से उसका झगड़ा हो गया था। जिसके बाद ज्ञान चंद बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

रिपोर्ट के अनुसार ऋषिकेश के एम्स में उसका इलाज चल रहा था। जिसके दौरान ही आज बुधवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उस कैदी को पहले चमोली जेल में रखा गया था। लेकिन उसके बाद उसे देहरादून के सुद्धोवाला जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।

पुलिस कर रही जांच

जेल के किसी कैदी की इस तरीके से हत्या से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इस मौत की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उच्च अधिकारी जेल पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Tags

Next Story