उत्तराखंड 8 जुलाई को होगा नगर पालिका परिषद का चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड में नगर पालिका परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका में 8 जुलाई 2019 को चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया 18 जून से ही शुरू हो जाएगी। 10 जुलाई को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की तरफ से प्रस्तावित कार्यक्रम शुक्रवार को सरकार के पास भेजा गया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से होते हुए यह प्रस्ताव सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास पहुंचा। शाम को शाम का अनुमोदन मिलने के बाद शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
सभासद की दो सीटों पर भी आठ तारीख को चुनाव होने हैं। देहरादून नगर निगम के वार्ड संख्या 61 आमवाला तरला आरक्षित और नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 03 दुर्गा मंदिर आरक्षित सीट के रिक्त पड़े सभासद के पद पर भी नगर पालिका परिषद के साथ चुनाव होने हैं।
यह है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र जमा होंगे - 18 जून सुबह 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच - 20 जून सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक
नामांकन पत्रों की वापसी - 21 जून सुबह 10 बजे से अपराह्नन 4 बजे तक
निर्वाचन प्रतीक आवंटन - 22 जून सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान कराया जाएगा - आठ जुलाई को सुबह 8 से अपराह्न 5 बजे तक
मतगणना कराई जाएगी - 10 जुलाई सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS