Madhya Pradesh News : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौके पर मौत

Madhya Pradesh News : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौके पर मौत
X
जिले के देवरिकला कस्बे में फोर लाइन बाईपास पर बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार के सागर के देवरी शादी समारोह में जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार अचानक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा गाड़ी की हालत और मृतकों को देखकर लगाया जा सकता है कि कार कितनी तेजी के साथ पेड़ से टकराई होगी। जानकारी मिलने पर पहुंची देवरी पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि अभी युवकों के बारे में कोई जानकरी नहीं मिल पाई है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

जिले के देवरिकला कस्बे में फोर लाइन बाईपास पर बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार के सागर के देवरी शादी समारोह में जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार अचानक पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा गाड़ी की हालत और मृतकों को देखकर लगाया जा सकता है कि कार कितनी तेजी के साथ पेड़ से टकराई होगी। जानकारी मिलने पर पहुंची देवरी पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि अभी युवकों के बारे में कोई जानकरी नहीं मिल पाई है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story