हाइवे पर अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते लाइन से गिरी बाइकर्स, वीडियो देख कर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

हाइवे पर अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते लाइन से गिरी बाइकर्स, वीडियो देख कर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज
X
एक के बाद एक बाइक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन ये वीडियो थोड़ा अजीब है।

लोगों के साथ हादसे कही भी और कभी भी हो सकते हैं। अगर हम इन हादसों में सड़क दुर्घटना (Road Accident) की बात करें तो सबसे ज्यादा दुर्घटना का खतरा हाईवे (Highway) पर होता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह ये है की लोग यहां पर हाई स्पीड में गाड़ियों को चलाते हैं। खासकर बाइकर, बाइक चलाने वाले लोग अपनी बाइक को इस रफ्तार में चलाते है मानों नीरज चोपड़ा का भाला फेंकने का रिकॉर्ड भी पीछे रह जाएगा। इसी वजह से भी एक्सीडेंट होने के चान्सेस ज्यादा बढ़ जाते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी ऐसा देखा या सोच है कि हाईवे पर एक के बाद एक बाइक गिरने लग जाए। अगर नहीं देखा तो कोई बात नहीं, आज हम आपको दिखा देते है। एक के बाद एक बाइक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन ये वीडियो थोड़ा अजीब है क्योंकि यहां पर किसी इंसान कि गलती की वजह से ऐसा नहीं हुआ। साथ ही ये वीडियो थोड़ा खौफनाक भी है। वीडियो को देखने के बाद आप थोड़ी देर तक ये सोचने को मजबूर हो जाएंगे की आखिर ऐसा हुआ तो हुआ कैसे।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते है कि एक के बाद एक 10 से 12 बाइक सड़क पर गिरते चली जा रही है। अब आपके मन में भी यही आ रहा होगा कि ऐसा हुआ कैसे। जहां तक हम इसे समझ पाए है तो यहां काफी मात्रा में तेल गिरा हो सकता है और बारिश के कारण फिसलन बढ़ गयी होगी। इस फिसलन के कारण यहां पर एक के बाद एक बाइक गिरती जा रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को doomzday_official नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि गीली सड़क + तेल। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके है वहीं करीबन 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया हैं। वहीं बहुत से लोगों ने इसपर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है किसी सड़क पर मक्खन बिखेर दिया है। तो वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि इन सभी लोगों को चोट बड़ी जोर की लगी होगी।

Tags

Next Story