लोकायुक्त की कार्रवाई, 10 हजार का रिश्वत लेते सामुदायिक संगठक रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त की कार्रवाई, 10 हजार का रिश्वत लेते सामुदायिक संगठक रंगे हाथ गिरफ्तार
X
रिश्वतखोरी किस हद तक अपनी जड़े सरकारी विभागों में फैला चुकी है, इसकी बानगी जबलपुर के शहपुरा नगर परिषद में देखने को मिली। जहां महिला कर्मचारी भी रिश्वत लेते पाई गई।

रिश्वतखोरी किस हद तक अपनी जड़े सरकारी विभागों में फैला चुकी है, इसकी बानगी जबलपुर के शहपुरा नगर परिषद में देखने को मिली। जहां महिला कर्मचारी भी रिश्वत लेते पाई गई। सामुदायिक संगठक के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी कमलेश साहू को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला कर्मचारी ने संबल योजना का लाभ देने के बदले में 30 हजार की रिश्वत मांगी थी और रिश्वत की पहली किश्त लेने के दौरान लोकायुक्त पुलिस ने महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story