Video Viral: मुंबई में यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां, 1 स्कूटर पर 6 लोग बैठकर फुकरेबाजी कर रहे

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कई वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं तो कुछ हैरान भी करते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि वाकई ऐसा होता है।
दरअसल, यातायात नियमों की घोर अवहेलना का एक उदाहरण मुंबई (Mumbai) में देखने को मिला। इस दौरान स्कूटर पर खतरनाक तरीके से सवार 6 लोगों का एक वीडियो काफी वायरल (Video Viral) हो रहा है। दरअसल ये वीडियो ट्विटर पर Ramandeep Singh Hora नाम के यूजर ने शेयर किया है। वहीं ये वीडियो मुंबई अंधेरी वेस्ट में स्टार बाजार के पास का है, जहां इस तरह का चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला है।
आम लोगों के साथ मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वायरल हो रहे वीडियो में 5 लोग स्कूटर पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति स्कूटर की पिछली सीट पर सवार एक व्यक्ति के कंधों पर झुका हुआ था। स्कूटर चलाता ये शख्स मुंबई की सड़कों पर सवारी करता देखा जा सकता है।
Heights of Fukra Panti 6 people on one scooter @CPMumbaiPolice @MTPHereToHelp pic.twitter.com/ovy6NlXw7l
— Ramandeep Singh Hora (@HoraRamandeep) May 22, 2022
वायरल हो रहे इस वीडियो को अभी तक कई हजार लोग देख चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरह यातायात का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने इस पूरे मामले में उस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन ये केस फॉरवर्ड किया है।
We have informed D.N.Nagar Traffic Division to look into it.
— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) May 22, 2022
इस दौरान कई लोगों ने भी इस पर कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा कि ये स्थिति कितनी खतरनाक है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS