Video Viral: शख्स कर रहा था खतरनाक अजगरों को कंधे पर लेकर डांस, हुआ कुछ ऐसा देखकर थम जाएंगी सांसें

सोशल मीडिया (Social Meida) पर सांपों से जुड़े कई वीडियो (Snakes Video) आए दिन वायरल (Viral) होते रहते हैं। इनके वीडियो देख अक्सर लोग सहम जाते हैं। हालांकि, कुछ को ये वीडियो काफी पसंद भी आते हैं। सांपों के वीडियो देखने वालों की संख्या कम और सांपों के साथ वीडियो बनाने वालों की संख्या ज्यादा मिल जाएगी। लोग भी वायरल होने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करते हैं, कुछ तो अनोखे तरीके से वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान की परवाह भी नहीं करते। हमारा वायरल हो रहा वीडियो (Video Viral) कुछ इसी तरह का है। इस वीडियो में एक शख्स पागलपन की सारी हदें पार करता नजर आ रहा है।
अजगरों के साथ डांस करना हो सकता है खतरनाक
दरअसल ये शख्स दो खतरनाक अजगरों को अपने कंधे पर बिठाए हुए हैं और अपनी मस्ती में डांस कर रहा है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो की चर्चा हर तरफ है। वीडियो में आप देखेंगे कि, ये शख्स मुंह पर मास्क लगाए और सिर पर टोपी पहने है। वो अपने दोनों कंधों पर दो खतरनाक अजगर लादे खूब डांस कर रहा है। लोग इस नजारे को देखकर सहमें हुए हैं साथ ही इस शख्स को पागल करार दे रहे हैं। लेकिन शख्स के माथे पर डर की एक शिकन भी नहीं है, उसे पता नहीं है कि ये अजगर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस बात से अंजान ये शख्स कि ये दोनों खतरनाक विशालकाय अजगर इसे अपना निवाला बना सकते हैं मस्ती में उनके साथ खूब एंजॉय कर रहा है।
लोगों ने लगाई शख्स को फटकार
आमतौर पर इस तरह के नजारे कम या शायद ही देखने को मिलते हैं। वहीं इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर world_of_snakes_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 43 हजार से कई ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं साथ ही लाखों लोग इस वीडियो को देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने कहा कि ये लोग अपनी जिंदगी से खेल रहे हैं। साथ ही दूसरा यूजर लिखा है कि, एक न एक दिन तुम उसके शिकार बनोगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS