दुनिया में सबसे बड़े मुंह वाली महिला, एक बार में ही खा लेती हैं पूरा बर्गर, देखें वीडियो

दुनिया में सबसे बड़े मुंह वाली महिला, एक बार में ही खा लेती हैं पूरा बर्गर, देखें वीडियो
X
दरअसल समांथा रैम्सडेल (Samantha Ramsdell) नाम की महिला का मुंह इतना बड़ा है कि मैकॉनल्ड का पूरा का पूरा बर्गर वो एक बार में ही खा जाती हैं।

दुनिया में हर इंसान की कोई ना कोई खासियत होती है। किसी के बाल लंबे होते हैं तो किसी के नाखून या फिर किसी की दाड़ी.. दुनिया भर में इस तरह के कई लोग आपको आसानी से मिल जाएंगे जो किसी ना किसी खास कारण से गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज हैं। लेकिन क्या आपके आस पास कोई ऐसा इंसान है जिसका काफी बड़ा मुंह है? और शायद होगा भी लेकिन इतना बड़ा तो नहीं होगा कि पूरा बर्गर एक बार में ही अंदर चला जाए।

दरअसल समांथा रैम्सडेल (Samantha Ramsdell) नाम की महिला का मुंह इतना बड़ा है कि मैकॉनल्ड का पूरा का पूरा बर्गर वो एक बार में ही खा जाती हैं। ये वाकई आश्चर्य की बात है कि इस महिला का नाम दुनिया में सबसे बड़े मुंह वाली महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

समांथा का मुंह से कई बार अजीबोगरीब करतब भी दिखाती रहती हैं। वैसे तो उनका मुंह दिखने में सामान ही लगता है लेकिन वह जैसे ही अपना मुंह खोलती हैं वैसे ही देखने वाले लोग दंग रह जाते हैं। समांथा रैम्सडेल का मुंह 6.52 सेंटीमीटर तक खुल सकता है। 32 साल की समांथा अमेरिका के कनेक्टिकट प्रांत के स्टैमफोर्ड में रहती हैं जो पूरे विश्व में सबसे बड़े मुंह वाली महिला के नाम से जानी जाती हैं।

इसके साथ ही सामंथा के टिकटॉक पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, वो तरह-तरह के फल और डिश एक बार में ही मुंह में डाल देती हैं। इसके अलावा वो कांच का गिलास भी अपने मुंह में एक बार में ही डाल देती हैं। समांथा के नाम साल 2021 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ था, उनके मुंह को कैलिपर्स से नापा गया था।

Tags

Next Story