आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Mount Everest का वीडियो, बताया कैसे लें जिंदगी में बड़े फैसले

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कई बड़े अधिकारी भी रोजाना कुछ ना कुछ प्रेरणादायक वीडियो (Motivational videos) शेयर करते रहते हैं। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयमैन (Chairperson of Mahindra and Mahindra) आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी अक्सर किसी ना किसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर करीब 90 लाख फॉलोअर्स हैं, इनमें कई युवा हैं।
वो अपने ट्विटर पर अक्सर प्रोत्साहित करने वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो की बेहद खूबसूरत है साथ ही इसमें एक अहम संदेश भी है। दरअसल आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें 360 Degree view में माउंट एवरेस्ट को दिखाया गया है जो की बेहद खूबसूरत है। साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "माउंट एवरेस्ट की चोटी से 360 डिग्री का दृश्य। कभी-कभी, जब आपको जिंदगी में कठोर फैसले लेने हों तो आपको खुद को हिमालय के ऊपर मानकर दुनिया को देखना चाहिए। इससे फैसले लेने में मदद मिलेगी।''
360 degree view from the top of Mount Everest. Sometimes, when you have to make hard decisions, it helps to imagine you're on top of Everest with an unobstructed view of the world. Becomes easier to see the 'big picture.'
— anand mahindra (@anandmahindra) April 5, 2022
pic.twitter.com/qciTw4L7j4
इससे पहले भी आनंद महिंद्रा कई वीडियो शेयर कर चुके हैं। इन्हीं में से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक छोटा बच्चा किस तरह से मछली पकड़ता है, ये दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने Success का मंत्र दिया था।
This showed up in my inbox without commentary. It is strangely calming to watch in an increasingly complex world. A 'short story' that proves: Determination + Ingenuity + Patience = Success pic.twitter.com/fuIcrMUOIN
— anand mahindra (@anandmahindra) April 1, 2022
आनंद महिंद्रा प्रेरणादायक वीडियो और अपने वादों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार उन्हें खिलाड़ियों और आम लोगों का हौंसला बढ़ाते हुए भी देखा जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS