आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, पांच पीढ़ियां दिख रहीं एक साथ- देखें वीडियो

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, पांच पीढ़ियां दिख रहीं एक साथ- देखें वीडियो
X
महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन और भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून में से एक, आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का ट्विटर प्रेरक, दिलचस्प और मजाकिया ट्वीट्स का खजाना है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ना कुछ घटित होता रहता है। कुछ अच्छा तो कुछ बेहद सुकून देने वाले वीडियो की भरमार होती है। वहीं कुछ ऐसी हस्तियां भी होती हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वहीं कुछ ऐसे दिग्गज भी हैं जो अपने फॉलोअर्स के बीच दिलचस्प पोस्ट के लिए जाने जाते हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन और भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून में से एक, आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का ट्विटर प्रेरक, दिलचस्प और मजाकिया ट्वीट्स का खजाना है। हाल ही में, आनंद महिंद्रा ने एक फ्रेम में एक परिवार के पुरुषों की पांच पीढ़ियों का एक दिल खुश करने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें 'एज बकेट चैलेंज' लिखा हुआ था।

दरअसल ये वीडियो एक पूर्वी एशियाई कबीले के पांच स्वस्थ, जीवित पीढ़ियों को दर्शाता है। वहीं इस वीडियो की शुरुआत में एक 10 साल का लड़का हाथ से इशारा करते हुए अपने पिता को बुलाता है। फिर उसके पिता आते हैं और वो अपने पिता को बुलाता है। ये सिलसिल यूं ही चलता रहता है। आखिर में सबसे उम्रदराज शख्स आता है। इस वीडियो के जरिए आप इस परिवार की 5 पीढियों से रुबरू हो सकते हैं।

वहीं महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि, क्या आशीर्वाद है। 5 पीढ़ियां एक साथ। मुझे आश्चर्य है कि दुनिया भर में कितने परिवारों को 5 पीढ़ियों का यह दुर्लभ विशेषाधिकार प्राप्त है। माता या पिता एक साथ। कुछ इसी तरह का वीडियो देखना मेरे लिए बेहतरीन अनुभव होगा।

Tags

Next Story