भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय गिरफ्तार
X
भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। निगम कर्मचारियों की पिटाई के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विधायक आकाश पर धारा 353 , 294 , 506, 147, 148 के तहत शासकीय कार्य में बाधा डालने,

भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। निगम कर्मचारियों की पिटाई के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विधायक आकाश पर धारा 353 , 294 , 506, 147, 148 के तहत शासकीय कार्य में बाधा डालने,मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी और आकाश विजयवर्गीय पर मुकदाम दर्ज होने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। नगर निगम के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची डीआईजी रुचिवर्धन मिश्रा ने थाने के बाहर जमा नारेबाजी कर रहे भाजपा के लोगों को भगाया।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story