पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर साधा निशाना

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर साधा निशाना
X
प्रदेश दौरे पर आए एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया।

प्रदेश दौरे पर आए एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भूपेश बघेल और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी का जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने इसको लेकर राहुल गांधी पर भी हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो चुनाव के बाद मैदान छोड़कर भाग गए। जबकि हम अपने संगठन के विस्तार को लेकर काम कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में हमें लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। हम सर्वव्यापी पार्टी बनने की दिशा में काम कर रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक संकट पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब जहाज डूबता है तो लोग उसे छोड़कर भागते हैं, पहले राहुल गांधी भागे और अब कांग्रेस का पाप उसे समाप्त कर रहा है। कर्नाटक के विधायक खुद ही उनका साध छोड़ रहे हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story