Video Viral: दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे OMG!

Video Viral: दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे OMG!
X
21वीं सदी में थीम पर आधारित शादियों का भी चलन है, और हो भी क्यों ना, बदलते समय के साथ दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) और वेडिंग प्लानर शादी समारोह को थोड़ा हटके बनाने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके अपनाते हैं।

शादियों का सीजन (Wedding Season) है इस दौरान कोई भी जोड़ा नहीं चाहता कि उसकी शादी में कोई कोर कसर रहे। वो अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कभी दुल्हन की एंट्री तो कभी दूल्हे का स्वैग और डांस, हर कोई ये सब तो अपनी शादी के दिन करता ही है। 21वीं सदी में थीम पर आधारित शादियों का भी चलन है, और हो भी क्यों ना, बदलते समय के साथ दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) और वेडिंग प्लानर शादी समारोह को थोड़ा हटके बनाने के लिए एक से बढ़कर एक तरीके अपनाते हैं। शादी में सबसे पहली और अहम रस्म जयमाला की होती ही। इसी के दौरान कई नई और अतरंगी चीजें देखने को मिलती है।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी जयमाला बॉल पूल में रखते हुए दिख रहे हैं। जैसे ही जोड़ा एक गोलाकार मंच पर पहुंचते हैं, दुल्हन की सहेलियां उसमें मिनी गुलाबी गुब्बारों के बैग डालने शुरु कर देती हैं। दूल्हा और दुल्हन धीरे-धीरे बॉल पूल में एंट्री करते हैं, और गुब्बारों से खेलते हैं। कुछ सेकंड बाद, ब्राइड्समेड्स हाथों में शादी की माला लेकर पहुंचती हैं। फिर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को प्यार से माला पहनाते हैं। ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है, शायद इसीलिए हर किसी को पसंद आ रहा है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर wedmegood नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं अभी तक इस वीडियो को 48 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं साथ ही कई लोग इसे लगातार देखें जा रहे हैं।

Tags

Next Story