Bride Groom Video: दूल्हे को देखते ही नाचने लगी दुल्हन, लड़के का पेट नेम सुन लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Bride Groom Video: दूल्हे को देखते ही नाचने लगी दुल्हन, लड़के का पेट नेम सुन लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
X
Bride Reaction Video: शादी के इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे बेसब्री से अपने दूल्हे का इंतजार कर रही दुल्हन उसको देखते ही खुशी से चिल्लाने लगती है और फ्लाइंग किस देकर नाचने लगती है।

Bride Groom Video: शादियों का सीजन हो या न हो, लेकिन शादी के कई नए वीडियो अक्सर ऑनलाइन सामने आ ही जाते हैं। इन वीडियो में दूल्हा-दुल्हन हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं और अपना अलग अंदाज दिखाकर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक नया वीडियो सामने आया है, जो एक दुल्हन का है, जिसके दूल्हे को देखने के बाद उसका हाव भाव वाकई देखने लायक है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन अपने होने वाले पति को देखने के लिए बालकनी में भागती है। इसके साथ ही दो और लोग हैं जो उसके साथ बालकनी में जाते हुए दिखाई देते हैं। दुल्हन अपनी बारात को देखकर बहुत खुश हो जाती है और उसकी निगाहें अपने दूल्हे को खोजने लगती हैं। दूल्हे को देखते ही दुल्हन चीखने लगती है और दूल्हे को फ्लाइंग किस देने लगती है। वीडियो में अगले ही पल दुल्हन को खुशी से झूमते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

यूजर्स को भाया दुल्हन का ये अंदाज

वायरल हो रहे शादी के इस वायरल वीडियो में आपने देखा कि कैसे एक दुल्हन बारात के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही होती है और दूल्हे को देखते ही वह अजीबोगरीब इशारे करने लगती है और साथ ही डांस भी करने लगती है। वीडियो में दुल्हन अपनी बारात को देखकर काफी एक्साइटेड हो जाती है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके एक्सप्रेशंस को देखकर काफी खुश हैं और इस दुल्हन की अदाओं को देखकर काफी इंप्रेस हो रहे हैं। यूजर्स ने दुल्हन को हैप्पी मैरिड लाइफ की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Tags

Next Story