Video Viral: ससुराल में दुल्हन का हुआ शानदार स्वागत, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि देवरों ने भाभी को बुरी तरह से घेर रखा है। वीडियो शादी समारोह के समय का है। वीडियो में देखा जा रहा है कि शादी में बात सिर्फ दूल्हा-दुल्हन की नहीं होती है। शादी का मतलब होता है, दो परिवारों का एक होना, जिसमें कई नए रिश्ते मिल जाते हैं। इन्हीं में से एक है, देवर-भाभी का रिश्ता। दोनों के बीच प्यार, सम्मान और हल्की-फुल्की छेड़खानी चलती रहती है। इस वायरल वीडियो में देखिए, देवरों की भाभी के साथ जबरदस्त मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम साइट पर शेयर किया गया है। शादी का रील्स वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में नई-नवेली दुल्हन अपने देवरों से घिरी हुई है। कई लड़कों ने दुल्हन को घेर रखा है और भाभी पर बने गाने पर डांस कर रहे हैं। ससुराल में ऐसा शानदार स्वागत पाकर भाभी भी काफी खुशी में नाच उठती है।
आपको बता दें कि देवर-भाभी का रिश्ता वाकई बहुत खास होता है। भाभी की देवरों के साथ यह खूबसूरत बॉन्डिंग काफी पसंद की जा रही है। इस वायरल वीडियो को अब तक 2 लाख 15 हजार लोग देख चुके हैं। सभी दुल्हन को काफी लकी मान रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS