Video Viral: सज धज कर दूल्हा-दुल्हन ने लगाई गाड़ी के पीछे रेस, वीडियो देखकर हर कोई है हैरान

शादियों का सीजन (Wedding Season) है, और इससे जुड़े कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Video On Social Media) पर देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में सबसे ज्यादा दूल्हा दुल्हन की मस्ती के पल होते हैं या फिर डांस से जुड़े वीडियो (Dance Video) लोगों का मनोरंजन करते हैं। शादी में आए रिश्तेदार, दोस्त हर कोई महफिल लूटने में पीछे नहीं रहते हैं, फिर चाहे वो डांस से महफिल लूटे, या फिर अतरंगी मस्ती करे। हर कोई ही शादी में छाया रहता है।
लेकिन इन दिनों एक अलग सी शादी का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, इसमें दूल्हा दुल्हन की मस्ती नहीं है और ना ही डांस स्टेप्स हैं। बल्कि इसमें तो दूल्हा दुल्हन कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जहां शादी के दौरान दुल्हन अपने मेकअप और कपड़ों का बखूबी ध्यान रखती है वहीं वो शादी के दौरान अपने लुक को लेकर कोई भी कॉमप्रोमाइस नहीं करती हैं। लेकिन ये जो दुल्हन है उसका इन सब से लगता है कोई सरोकार नहीं है।
दरअसल इस वीडियो में एक दूल्हा और दुल्हन सड़क पर गाड़ी के पीछे भागते नजर आ रहे हैं, दुल्हन जहां घूंघट किए हुए है तो दूल्हा हाथों में तलवार और सिर पर पगड़ी पहन भागता नजर आ रहा है। इन दोनों के साथ कुछ और लोग भी हैं जो इस रेस में शामिल हैं। दोनों जितना तेज दौड़ लगा रहे हैं गाड़ीवाला गाड़ी की स्पीड और बढ़ा देता है। दूल्हा और दुल्हन के साथ लोग भी इस दौरान दौड़ते नजर आ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के इस तरह दौड़ने का कारण तो सही से पता नहीं चल सका है लेकिन कहा जा रहा है कि ये एक तरह की रस्म है, खैर सच्चाई क्या है ये तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rkkhan6549 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं साथ ही लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS