Video Viral: अपनी शादी में दुल्हन ने पहनी गोलगप्पे की माला, देखें वायरल वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शादी समारोह का है। लोगों की पसंद भी अलग-अलग होती हैं। एक लड़की ने अपनी शादी के मौके पर गोलगप्पों की माला पहन ली यही नहीं उस लड़की ने गोलगप्पों का ताज भी पहना और तो और शादी के बाद भी दावत में खास तौर पर गोलगप्पे हों। ऐसा हुआ है और ये वीडियो लोगों की पहली पसंद बन गया है।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक दक्षिण भारतीय दुल्हन है। जिसने गोलगप्पे का ताज पहना हुआ है। ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि इसने गले में भी गोलगप्पे की माला पहनी है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरत में हैं। वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर का कहना हैं कि गोलगप्पों से इतना प्यार, वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि गोलगप्पे नहीं ये पानीपुड़ी है।
आपको बता दें कि पानीपुड़ी की दीवानी इस दुल्हन का नाम अक्षरा है। और जब इसके सिर पर ये ताज रखा जाता है तो इसकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहता। गोलगप्पों का ताज पाने सिर पर देख इसकी खुशी दोगुनी हो जाती है।
इस वीडियो को arthibalajimakeoverstyles नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 11 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके है। वहीं कमेंट करने वालों की भी इस वीडियो पर लाइन लगी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS