Video Viral: पुलिस को देखकर महिला ने इस तरह भगाई स्कूटी, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

ज्यादा लोग चालान से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। सड़क के नियमों का पालन ना करने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग खड़े होते हैं। अलग-अलग तरकीबों से लोग बचने की पूरी कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें एक महिला पुलिस को देखकर इस कदर अपनी स्कूटी को भगाती है कि हर कोई हैरान रह जाता है।
इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। महिला की स्कूटी की रफ्तार इतनी तेज होती है कि वो सोचती है पुलिस उसे नहीं पकड़ सकती। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में चालान से बचने के लिए लोग गाड़ी भगाने की कोशिश करते दिखेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला पुलिस को देखते ही स्कूटी की रफ्तार तेज कर देती है। लेकिन उसे क्या पता था कि पुलिस कर्मी महिला उसके पीछे इतनी तेज भागेगी की पीछे से उसकी स्कूटी को पकड़ लेती है। महिला पुलिसकर्मी स्कूटी सवार महिला के पीछे इतनी रफ्तार से भागती है कि हर कोई उसे ही देखता रह जाता है। आखिर में वो स्कूटी सवार महिला को धर दबोचती है। और फिर उसका चालान काटती है।
वहीं दूसरे वीडियो में भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। जहां एक बाइक सवार शख्स के पीछे पुलिस कर्मी पड़ता है और उसे वह दौड़ते हुए पकड़ लेता है। लोग इस तरह के वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghanta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जहां कई लोग इस वीडियो को देख चुके हैं साथ ही लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS