दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़, जवानों ने हार्डकोर नक्सली गुड्डी को मार गिराया

दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़, जवानों ने हार्डकोर नक्सली गुड्डी को मार गिराया
X
दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मलांगीर LOS सदस्य हार्डकोर नक्सली गुड्डी को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है।

दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मलांगीर LOS सदस्य हार्डकोर नक्सली गुड्डी को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक हिरोली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में DRG के जवानों ने इसे मार गिराया है। मारे गए नक्सली पर 40 से अधिक नक्सल मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की हत्या मामले में शामिल बताया जा रहा है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले की पुष्टि की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story