अंडा विवाद को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ .चरण दास महंत का बयान, कहा शैक्षणिक संस्थानों में नहीं बंटेगा अंडा

रायपुर। मिड डे मील में अंडे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि शैक्षणिक संस्थानों में अंडा नहीं बंटेगा। अब अंडे खाने वाले बच्चों के घर में अंडा पहुंचाया जाएगा। भारी विरोध के कारण यह निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में मिड डे मील में अंडे को शामिल किए जाने को लेकर जमकर विरोध हो रहा था। विधानसभा के दौरान भी विपक्ष ने अंडे को लेकर विरोध किया था। इसके साथ ही कबीर समाज के लोगों ने भी जमकर विरोध किया था। जिसको लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS