सोनभद्र नरसंहार : प्रियंका गांधी को समर्थन देने जायेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सोनभद्र नरसंहार : प्रियंका गांधी को समर्थन देने जायेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
X
सोनभद्र जिले में धरने पर बैठी प्रियंका गांधी को समर्थन देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को सुबह 11 बजे चुनार रवाना होंगे।

सोनभद्र जिले में धरने पर बैठी प्रियंका गांधी को समर्थन देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को सुबह 11 बजे चुनार रवाना होंगे। इस दौरान सीएम भूपेश कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ सोनभद्र मामले में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इस वजह से मुख्यमंत्री भूपेश के आज के सार कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। बता दें सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उभ्भा में हुए नरसंहार के बाद मृतक के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने रोक दिया है। इसके बाद वह मिर्जापुर में ही धरने पर बैठ गई। उन्हें रोकने के लिए 3 एएसपी व 5 सीओ समेत 12 थानेदार लगे हुए हैं। प्रियंका ने साफ कह दिया है कि वह अब बिना मिले नहीं जाएंगी। इसलिए उन्होंने मिर्जापुर में कांग्रेस के गेस्ट हाउस में रात काटी। बताया गया कि वहां रात को साजिशन पानी और बिजली काटी गई। पर प्रियंका पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story