Video Viral: चीन में कोरोना से हालत बेकाबू, इंसान हो या जानवर किसी को नहीं बख्श रही चीनी सरकार

एक तरफ कई देशों में कोरोना महामारी (Corona Virus) से हालात सुधर रहे हैं, तो दूसरी तरफ चीन (China) में संक्रमण से हालात बेकाबू होने लगे हैं। चीन के सबसे बड़े राज्य और वित्तीय शहर शंघाई (Shanghai) में हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रशासन पूरी तरह से कोविड 19 (Covid 19) के संक्रमण को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है इसलिए सख्त से सख्त लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। आम लोगों को घर से निकलने तक नहीं दिया जा रहा है। इसी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानवरों को मरने के लिए छोड़ा जा रहा
इस दौरान चीन में इंसानों और जानवरों में कोई फर्क नहीं किया जा रहा है। जहां इंसानों को घरों में कैद रहने के लिए कहा जा रहा है वहीं बेजुबान जानवरों को बोरियों में बांध कर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। वायरल हो रहे पहले वीडियो में कई दर्जनों बिल्लियों को बोरियों में बंधे हुए देखा जा सकता है।
Pets from people getting tested positive for covid are being collected to be killed in #Shanghai #China.#CCP is evil. pic.twitter.com/jc2P5K2f5W
— Germs of Woke CCP (@GermsofCCP) April 10, 2022
बढ़ रही खाने की किल्लत
तो वहीं दूसरे वीडियो में शंघाई के एक सुपरमार्केट में खाने के सामान को लेकर लोगों में आपस में लूट मच गई है। चीन की बड़ी आबादी इस समय क्वारंटीन में है जिस कारण खाने की भारी किल्लत हो रही है। इस दौरान कई लोग प्रशासन के खिलाफ गुस्सा दिखा रहे हैं।
Breaking⚠️⚠️ In #china's #Shanghai, massive of starving rioters are ransacking and looting a supermarket. People suddenly demanded freedom and civil rights. Covid Revolution is uprising. pic.twitter.com/fD37uGme3Z
— Rob (@vaccinisgenocid) April 9, 2022
Covid restriction worsens in China
— MUBreaking (@MUBreaking) April 7, 2022
ANNOUNCEMENT! Made by Chinese officials that "From tonight, couple should sleep separately, don't kiss, hug is not allowed, and eat separately. Thank you for your corporation! " pic.twitter.com/DJFpgS7Vhk
यहीं नहीं प्रशासन द्वारा लोगों को अलग-अलग रहने के लिए कहा जा रहा है। इसकी घोषणा लाउडस्पीकर के द्वारा की जा रही है। इस दौरान अधिकारियों का लोगों से कहना है कि कपल्स अलग-अलग सोएं, यहां तक कि एक साथ खाना भी ना खाएं।
Somewhere in china, a man crying on his knees screaming & begging to the authority "you want Covid negative proof, here I have it. I have work permit. What can I do? I am begging you to let me return home." pic.twitter.com/y2Y6hKV3ig
— Northrop Gundam (@GundamNorthrop) April 6, 2022
अमेरिका ने अपने नागरिकों को चीन छोड़ने के निर्देश दिए
शंघाई में कड़े प्रतिबंध के बीच लोगों से घर से ना निकलने के कड़े आदेश जारी किए हैं। संक्रमण के कारण बुजुर्गों की अत्यधिका संख्या में मौत की खबरें आ रही हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों को बड़े-बड़े क्वारंटीन सेंटर में रखा जा रहा है। वहीं अमेरिकी के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास में गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को तुरंत चीन छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। चीन की शून्य कोविड रणनीति के तहत 2.6 करोड़ की आबाद वाले शंघाई में लाखों लोग पिछले तीन हफ्ते से अपने घरों में बंद हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS