निगम मंडलों के दावेदारों पर नाराज हुए सीएम बघेल

निगम मंडलों के दावेदारों पर नाराज हुए सीएम बघेल
X
सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए। रवाना होने से पहले सीएम ने कहा कि वे एक अखबार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। इसका निगम मंडलों की नियुक्ति से संबंध नहीं है। सीएम ने कहा कि निगम मंडल को लेकर जो लोग बार - बार दावेदारी जता रहे हैं,

सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए। रवाना होने से पहले सीएम ने कहा कि वे एक अखबार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। इसका निगम मंडलों की नियुक्ति से संबंध नहीं है। सीएम ने कहा कि निगम मंडल को लेकर जो लोग बार - बार दावेदारी जता रहे हैं, उन्हें जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि निगम मंडलों को लेकर जो सूची वायरल की जा रही है वह अफवाह है। बीजेपी के सदस्यता अभियान पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी 2-3 लाख के अंतर से चुनाव जीते थे, लेकिन आज सदस्य बनाने के लिए लाले पड़े हैं, ऐसी स्थिति क्यों आ रही है, इस पर विचार करना चाहिए। प्रदेश में बाघों सी घटती संख्या को लोकर सीएम ने कहा कि यह गंभीर विषय है। इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाघों की संख्या को लेकर एक्सपर्ट से सलाह लिया जाएगा।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story