Commonwealth Games 2022 : 16 साल बाद मेडल जीतकर महिला हॉकी टीम ने इस तरह मनाया जश्न, वायरल हुआ Video

कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का आज आखिरी दिन है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक कई मेडल अपने नाम किए है और देश का मान बढ़ाया है। इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Teaam) ने भी 16 साल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले साल 2006 में महिला हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। इस बार भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हरा दिया। ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की महिला खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया (Social Media) पर इसका वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है।
वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी एक साथ जमकर डांस कर रही हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने जीतने की खुशी को एक स्पेशल गाने पर डांस करके सेलिब्रेट कर रही हैं। भारतीय टीम की इन खिलाड़ियों ने डांस करने के लिए साल 1997 में आई फिल्म दस के गाने 'सुनो गौर से दुनिया वालों' को चुना और उसपर जमकर डांस कर अपने जीत का जश्न मनाया। महिला खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की चमक देख साफ दिखाई दे रही है। खिलाड़ियों की जीत के जश्न का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
WHAT A GAME! lLook at Celebration 🏑
— Neeraj Mishra (@NeerajShuttler) August 7, 2022
India came out winners against New Zeeland!
After conceding a goal in the last 30 seconds, and then missing out the first penalty shot.
Bronze medal for the #IndianWomenshockey team! #hockeyindia #indvsnz #indianwomenhockey #CWG2022India pic.twitter.com/B422zDcDc2
बता दें कि भारत ने यह मेडल 7 अगस्त को जीता था। इस मैच में भारत की कप्तान और गोलकीपर सविता पुनिया ने 4 में से 3 गोल बचाए और 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला टीम ने गत चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वायरल हो रहे इस वीडियो को नीरज मिश्रा नाम के एक अकाउंट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बहन आप पर पूरे देश को गर्व है। वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा कि गर्व है, भारतीय होने पर।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS