Cyclone Fani Update : चक्रवाती तूफान "फैनी" की दस्तक

Cyclone Fani Update  : चक्रवाती तूफान फैनी की दस्तक
X
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती समुद्री तूफान Fani शुक्रवार सुबह ओडिशा में गोपालपुर के पास तट से टकराने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान की रफ्तार 16 किमी प्रतिघंटा है। मौसम विभाग के अनुसार वहीं इस फनी तूफान का असर 48 घंटों में मध्यप्रदेश के 20 जिलों में भी देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि तूफान 48 घंटाें में हाेशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमाेह, सतना, रीवा, सिंगराैली, शहडाेल, उमरिया, कटनी और बालाघाट में आंधी, बारिश और ओले की संभावना है।

तूफान की आंशका के चलते भुवनेश्वर और काेलकाता एयरपाेर्ट से उड़ानें बंद रहेंगी। फ्लाइट्स के अलावा बड़ी संख्या में रेलमार्ग भी प्रभावित हुआ है। 223 ट्रेनों को एहतियातन रद्द कर दिया गया है। इनमें भोपाल से विशाखापट्टनम जाने वालीं दो ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 9 ट्रेनों के रूट बदले गए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story