Video: डॉगी ने किया कुछ ऐसा कारनामा, लोग बोले- दिल फेंक आशिक

Video: सोशल मीडिया के इस जमाने में दिन प्रतिदिन कई वीडियो वायरल हाे जाते हैं। इंसानों से लेकर जानवरों तक के कई हैरतअंगेज वीडियो सामने आते हैं। इन वीडियो को देखकर आप खुश होंगे या तो दंग रह जाएंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कई वीडियो देखकर गुस्सा भी आ जाए। हालांकि आज हम जिस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर गुस्सा आने नामुमकिन है। दरअसल, यह वीडियो एक डॉगी का है, जिसने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर आप भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़के के पीछे उसका डॉगी जा रहा है। लड़का मस्ती के मूड में है, लेकिन डॉग उससे भी कहीं ज्यादा मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। कुछ दूर जाने के बाद जैसे ही रास्ते से एक सुंदर सी लड़की गुजरती है, तो यह डॉगी उस लड़के के पीछे न जाकर अब उस लड़की के पीछे जाने लगता है। लड़का अपने डॉगी को अपने पीछे बुलाने का प्रयास करता है, लेकिन वो डॉगी उस लड़के की तरफ मुड़कर भी नहीं देखता है। डॉगी का यह दिल फेंक कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस डॉगी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ बोल रहे हैं कि काश हमारे पास भी ऐसा ही डॉगी होता तो बात बन जाती।
अभी तक 5 मिलियन यूजर्स ने देखा यह वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो को अभी तक पांच मिलियन यूजर्स देख चुके हैं। इसके अलावा 2 मीलियन से अधिक लोगों के द्वारा इस वीडियो को शेयर भी किया जा चुका है। साथ ही, हजारों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कई यूजर्स इस डॉगी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये पहले पक्का अगले जमाने में ठरकी रहा होगा। एक ने लिखा कि पहली नजर में प्यार क्या होता है, इस डॉगी ने अच्छे से समझा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS