Video Viral: वरमाला के दौरान दुल्हन ने फोटोग्राफर को देखा ऐसे, लोगों ने अरेंज मैरिज को बताया बुरा सपना

Video Viral: वरमाला के दौरान दुल्हन ने फोटोग्राफर को देखा ऐसे, लोगों ने अरेंज मैरिज को बताया बुरा सपना
X
न दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अरेंज मैरिज का मजाक उड़ा रहे हैं, जो किसी के लिए भी एक बुरे सपने जैसा है।

भारत में अरेंज मैरिज (Arranged marriage) अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी। आप अपनी भावी पत्नी या पति से अपनी शादी के दिन पहली बार नहीं मिलते हैं। कम से कम बड़े शहरों में तो ऐसा बिलकुल नहीं होता। इन दिनों आप उस व्यक्ति से कई बार मिलते हैं और निर्णय लेते हैं कि यह आपके लिए सही व्यक्ति है या नहीं। हालाँकि, भारत (India) के कुछ ग्रामीण हिस्सों (Rural area) में आज भी पुरानी परंपरा अपनाई जाती है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अरेंज मैरिज का मजाक उड़ा रहे हैं, जो किसी के लिए भी एक बुरे सपने जैसा है। दरअसल, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) नजर आ रहे हैं, जो कि स्टेज पर वरमाला रस्म के लिए खड़े हैं। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देख शायद आपकी रूह कांप जाएगी या फिर आप हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे।

वहीं जब दुल्हन द्वारा दूल्हे के गले में जयमाला डाली जाती है तो दुल्हन को फोटो के लिए पोज़ देना होता है। लेकिन उस वक्त दुल्हन बड़ी-बड़ी आंखें करके फोटोग्राफर को घूरती है। उसके चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म का गाना आंखों की गुस्ताखियां माफ हो... बज रहा है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर savage_sigma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो को 17 हजार लाइक्स और कई हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कुछ लोग तो इस पर अपने आप को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा है कि, कैमरामैन- मेरी क्या गलती है बहन। तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है, "अब पता चला की दुप्पट्टे से चेहरा क्यों ढका जाता है।"

Tags

Next Story