Video Viral: वरमाला के समय दूल्हे ने किया ऐसा काम, खुशी से झूम उठी दुल्हन, देखें वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी समारोह (Wedding Ceremony) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Video Viral) वरमाला के समय का है। वरमाला के समय आपने लोगों को कई तरह क हरकत करते हुए देखा होगा। वरमाला डालते समय कुछ दोस्त दूल्हे को कंधों पर उठा लेते हैं, तो कभी दूल्हा ही अपना सिर ऊपर कर लेता है। लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है। कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन (bride and groom) वरमाला की रस्म के लिए स्टेज पर खड़े हैं। तभी दूल्हा ऐसा काम करता है कि दूल्हन खुशी से झूम उठती है।
वरमाला के समय जब दुल्हन एक क्षण के लिए असहज महसूस करती हैं तो दूल्हा ऐसा कुछ करता है कि दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां वरमाला के समय आमतौर पर दूल्हे तनकर खड़े हो जाते हैं वहीं इस वीडियो में दूल्हा मुस्कुराते हुए प्रपोज करने के स्टाइल में नीचे बैठ गया। इसके बाद दुल्हन ने बड़े आराम से दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो hotoshoot Wedding नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो पर अब तक 1,727 likes मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि दुल्हे ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS