Video Viral: शादी से पहले गांव में आई बाढ़ तो भाग गए बाराती, नाव में सवार हो दूल्हा अकेला पहुंचा दुल्हन के घर

Video Viral: शादी से पहले  गांव में आई बाढ़ तो भाग गए बाराती, नाव में सवार हो दूल्हा अकेला पहुंचा दुल्हन के घर
X
वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि एक दूल्हा बिना बारात के ही नाव में सवार होकर दुल्हन के घर जा रहा है। चारों तरफ बाढ़ और जमजमाव हो रखा है। बारातियों का कुछ पता नहीं है लेकिन दूल्हा अडिग होकर नाव में खड़ा है और दूल्हन के घर जा रहा है।

शादी वाले दिन अगर तेज बारिश हो जाती है तो कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दुल्हन और दूल्हे के परिवार को यही चिंता होती है कि कैसे भी करके बारात दुल्हन के घर पहुंचे और शादी हो जाए। लेकिन इस दौरान किसी दूल्हे को छोड़कर उसकी बारात आधे में ही उसे छोड़ दे तो क्या होगा? वाकई बुरा ही लगेगा, लेकिन इन दिनों एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है इसमें कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल गांव में बाढ़ आ गई है जिसके बाद दूल्हे को छोड़कर सारे बाराती भाग गए। लेकिन दूल्हा बिना डरे नाव से दुल्हन के घर पहुंच गया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि एक दूल्हा बिना बारात के ही नाव में सवार होकर दुल्हन के घर जा रहा है। चारों तरफ बाढ़ और जमजमाव हो रखा है। बारातियों का कुछ पता नहीं है लेकिन दूल्हा अडिग होकर नाव में खड़ा है और दूल्हन के घर जा रहा है। इस दौरान उसकी नाव को एक शख्स खींच रहा है, जो मुस्कुरा रहा है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है, सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को काफी पसंद आ रहा है।

शादी में इस तरह का जुगाड़ शायद ही किसी ने इससे पहले देखा होगा। सोशल मीडिया के यूजर्स भी इस तरह के नजारे को देखकर हैरान हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही कई लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान एक यूजर लिखता है कि किसी की मजबूरी का मजाक मत बनाओ।

Tags

Next Story