Viral Video: महिलाओं के बीच हुई ऐसी जबरदस्त लड़ाई, कूड़ा फेंकने से लेकर मचा बवाल, वीडियो बनाने लगे लोग

Viral Video: महिलाओं के बीच हुई ऐसी जबरदस्त लड़ाई, कूड़ा  फेंकने से लेकर मचा बवाल, वीडियो बनाने लगे लोग
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ते हुए नजर आ रही हैं। महिलाओं का झगड़ा देख आस-पास के सभी लोग वहां इकठ्ठा हो जाते हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां कोई भी रातों-रात फेमस हो सकता हैं। उसके लिए बस आपके पास थोड़ा सा हुनर होना चाहिए। ये हुनर किसी भी तरीके का हो सकता हैं जैसे सिंगिंग, डांसिंग या फिर कोई अन्य टैलेंट। लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनके पास कोई टैलेंट तो नहीं होता पर फिर भी वो फेमस हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। जहां टैलेंट तो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो महिलाएं आपस में लड़ते हुए नजर आ रही हैं।

वैसे लड़ाई तो आपने बहुत देखी होंगी। कभी बच्चों की तो कभी बड़ो की। इसके अलावा आपने मोहल्लों में भी अक्सर महिलाओं को लड़ते-झगड़ते हुए देखा होगा। कभी तो मामला आसानी से सुलझ जाता है। तो कभी इतना बढ़ जाता है की देखने वाले देखते रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो भी कुछ इसी तरह का है। भारत के किसी शहर के मोहल्ले में दो महिलाओं के बीच जमकर लड़ाई हुई। वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है जैस महिलाएं अड़ोसी-पड़ोसी हो और किसी बात को लेकर दोनों के बीच में जंग छिड़ गयी हो।

महिलाओं का झगड़ा देख आस-पास के सभी लोग वहां इकठ्ठा हो जाते हैं। इस लड़ाई में पहले तो दोनों महिलाएं अपने घर के सामने पड़े कूड़े को एक-दूसरे की तरफ फेंकती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच एक बूढ़ी महिला लड़ाई कर रही महिला को समझाने के लिए आती है। लेकिन लड़ाई कर रही महिलाओं को उस बूढ़ी महिला की बात का जरा भी असर नहीं हुआ। इसके बाद भी दोनों महिलाओं में झगड़ा चालू रहा और लड़ते-लड़ते झगड़ा इतना बढ़ गया की दोनों महिलाएं नाली में से कीचड़ निकाल कर एक-दूसरे के घरों में फेंकने लग जाती हैं।

वहीं खड़े किसी शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट sakhtlogg पर अपलोड किया गया। साथ ही कैप्शन में लिखा गया 'नया दिन नया लफड़ा'। वीडियो को अब तक कई व्यूज और लाइक मिल चुके है। वहीं बहुत से लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहें हैं।

Tags

Next Story