Viral Video : विदेशी शख्स ने मधुर आवाज में गाया भगवान श्री कृष्ण का भजन, वीडियो देख हो जाएंगे फैन

आज के समय में आपको भले ही भारत में वेस्टर्न कल्चर (Western Culture) का ट्रेंड ज्यादा दिखता हो। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है की हमारी भारतीय संस्कृति (Indian Culture) का बोलबाला किसी से कम है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बहुत से दूसरे देशों के लोगों में भी अब भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है। दुनिया के कोने-कोने से लोग भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए नजर आते है। इसके अलावा आपने बहुत से विदेशी लोगों को भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हुए भी बहुत बार देखा होगा। यहां तक की मथुरा (Mathura) और वृंदावन (Vrindavan) में तो विदेशियों का जमावड़ा लगा ही रहता हैं। साथ ही आपने बहुत बार सोशल मीडिया (Social Media) पर विदेशी लोगों को भगवान कृष्ण के भजन-कीर्तन करते हुए भी देखा होगा। अगर नहीं देखा तो कोई बात नहीं अब हम आपको दिखा देते है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक विदेशी नागरिक अपनी मधुर आवाज में 'हरे रामा हरे कृष्णा' गाते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे खूब प्यार दे रहे हैं। ज्यादातर जहां कई विदेशी लोग हिंदी का एक शब्द भी सही से नहीं बोल पाते। वहीं ये विदेशी नागरिक अपनी मधुर आवाज में हारमोनियम बजाते हुए गाना गा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की इस विदेशी नागरिक के पीछे कुछ विदेशी महिलाएं भी इस गाने पर झूमती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि वायरल हो रहा वीडियो कहां का है ये तो नहीं पता, पर भारतीय संस्कृति में विदेशियों की ऐसी आस्था देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक खास बात और है कि इन विदेशी नागरिकों ने बिल्कुल भारतीय ट्रेडिशनल कपड़े धोती और कुर्ता पहन रखें हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर knowledge_of_bhagavad_gita नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से अब तक कई लाख लोगों ने इसे देखा और लाइक किया हैं। वहीं कई लोगों ने इसपर कमेंट करते हुए इस विदेशी नागरिक की तारीफ भी की हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS