शख्स ने पीछे से आकर लड़की के साथ की ये हरकत, Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया (Social Media) पर हमें अक्सर मजेदार वीडियो (Video) देखने को मिलते हैं। इनमें से कई प्रैंक वीडियो (Prank Video) होते हैं, तो कुछ कॉमेडी वीडियो (Funny Video) से जुड़े होते हैं। कोई भी वीडियो रातों रात वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो है जो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा ये वीडियो इतना मजेदार है कि हर कोई इसे बार-बार देख रहा है।
दरअसल इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैश काउंटर पर दो लड़कियां खड़ी होती हैं। इन दो लड़कियों के पीछे से एक शख्स खड़ा होता है। एक तरफ जहां लड़कियां कंप्यूटर पर कुछ काम करती दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनके पीछे खड़ा शख्स शरारत करने की सोच रहा होता है। बता दें कि वह इस दौरान एक लड़की के साथ मजाक करता है।
वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स कैश काउंटर पर खड़ी लड़की के पैर पर अपने पैर से ठोकर मारने की कोशिश करता है। पहले प्रयास में तो वह चूक जाता है लेकिन दूसरे प्रयास करने पर वो सफल हो जाता है। फिर जैसे ही वो लड़की के पिंडली पर मारता है तो वह लड़की धड़ाम से गिर जाती है। शायद शख्स को इसका परिणाम इतना बुरा होगा इसका अंदाजा नहीं था। क्योंकि जब वो लड़की गिरती है वो खुद भी हैरान रह जाता है।
वीडियो में आगे देखेंगे कि जैसे ही लड़की नीचे गिरती है सभी उसे देखने लगते हैं। वहीं ये नजारा देख हर कोई हैरान रह जाता है। ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS