छात्रा से गैंगरेप के विरोध में गुस्साए लोगों ने स्कूल पर की पत्थरबाजी, पुलिस ने भांजी लाठियां, छोड़े आंसू गैस के गोले

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक प्रतिष्ठित स्कूल की नाबलिग छात्रा के साथ एक महीने से हो रहा गैंगरेप और ब्लैकमेल का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। नाबालिग से गैंगरेप की घटना के विरोध में आज शहर के हजारों लोगों का हुजूम सड़क पर उतर आया। आज सुबह इसके विरोध में शहर के लोग सड़कों पर उतरे और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। सड़कों पर उतरे लोग अपने हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिस पर लिखा था दुष्कर्मियों को फांसी दो, लव-जेहाद को रोको। वहीं मामला बिगड़ते देख एसपी गौरव तिवारी ने भी मोर्चा संभाला और सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर पत्थरबाजी कर रहे लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS