Metro में लड़की ने लगाया ऐसा ठुमका, मेट्रो प्रशासन हुआ हैरान- देखें Video

Metro में लड़की ने लगाया ऐसा ठुमका, मेट्रो प्रशासन हुआ हैरान- देखें Video
X
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की मेट्रो में डांस करते हुए दिख रही है। ये तमिल के एक गाने 'रा रा' पर नाच रही है।

अगर आप भी सोशल मीडिया (Social Media) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने वहां पर ऐसे बहुत से वीडियो या रील्स देखें होंगे जिन्हें मेट्रो के अंदर बनाया गया हो। किसी वीडियो में कोई मेट्रो (Metro) के बाहर की खूबसूरती को दिखा रहा होता हैं। तो कोई उसमें किसी के साथ फ्रैंक करते हुए नजर आ रहा होता हैं। वहीं कुछ लोग आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे होते हैं तो कोई अपने डांस का टैलेंट मेट्रो में दिखा रहा होता है। अब ऐसा ही एक वीडियो और वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें एक लड़की यात्रियों से भरी हुई मेट्रो में डांस करते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की मेट्रो में डांस करते हुए दिख रही है। ये तमिल के एक गाने 'रा रा' पर नाच रही है। ये मेट्रो हैदराबाद (Hyderabad Metro) कि बताई जा रही है। मेट्रो में बैठा हर शख्स इस लड़की को डांस करते हुए देख रहा है। लड़की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लड़की को ये डांस काफी महंगा पड़ने वाला है। क्योंकि हैदराबाद के मेट्रो अधिकारियों ने कहा है कि वो मेट्रो नियमों के उल्लंघन के लिए इस लड़की के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मेट्रो में या फिर प्लेटफॉर्म पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं है। हालांकि लड़की की अभी पहचान नहीं हो पायी है और साथ ही इसके खिलाफ क्या करवाई की जाएगी ये भी नहीं पता।

वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कहा कि मेट्रों को पिकनिक स्पॉट में तब्दील कर दिया गया है क्या? इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर लड़की के डांस से किसी को नुकसान नहीं पहुंच रहा तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं बहुत से यूजर लड़की कि हिम्मत के लिए उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Tags

Next Story