Trending : सगाई के लिए Amazon से ऑर्डर किया गाउन, पार्सल देख भड़क गई लड़की

Trending : सगाई के लिए Amazon से ऑर्डर किया गाउन, पार्सल देख भड़क गई लड़की
X
एक लड़की ने अपनी सगाई के लिए Amazon से गाउन ऑर्डर किया था, लेकिन उसे बदले में जो मिला, उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

Online Shopping : आजकल लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज काफी देखने को मिलता है। हर कोई घर बैठे-बैठे आराम से अपने लिए अपनी मनपसंद का सामान ऑर्डर कर सकता है। इससे न सिर्फ समय की बचत होती है बल्कि लोग भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से भी बच जाते हैं। परन्तु इस ऑनलाइन शॉपिंग के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हैं। आपने बहुत बार देखा होगा कि लोग ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ऑर्डर कुछ करते हैं और उन्हें बदले में रिसीव कुछ और होता है। अब ऐसा ही एक मामला अमेरिका से देखने को मिला है। वहां पर एक लड़की ने अपनी सगाई के लिए Amazon से गाउन ऑर्डर किया था, लेकिन उसे जो सामान डिलीवर किया गया, उसे देखकर वो भड़क गई और सोशल मीडिया पर उसका फोटो शेयर करके अपनी खूब भड़ास निकाली।

ऐसा बताया जा रहा है कि उस लड़की का नाम जुजाना है और वो अमेरिका की रहने वाली हैं। उसने अपनी फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। जुजाना ने बताया कि वो अपनी सगाई के लिए काफी एक्साइटेड थी। उसे सगाई के लिए अपनी पसंद की ड्रेस नहीं मिल रही थी, इसलिए उन्होंने अमेजन पर एक गाउन देखा और उसे ऑर्डर कर दिया। जुजाना ने इस बारे में आगे बात करते हुए बताया कि इस गाउन को उसके मंगेतर ने उसके लिए सिलेक्ट किया था। यहां तक कि Amazon पर उस गाउन को लेकर हजारों लोगों ने पॉजिटिव रिव्यू लिखे थे।

इसी को देखते हुए उसने वो गाउन ऑर्डर कर दिया। जुजाना को उम्मीद थी कि जैसा तस्वीर में नजर आ रहा है, वो हूबहू उसी तरह का आएगा। सगाई से एक दिन पहले जब उसकी ड्रेस का पार्सल आया, तो जुजाना उसे देखकर हैरान रह गई। दरअसल, उसमें गाउन की जगह पोशाक निकली। उसे देखते हुए जुजाना ने कहा कि वो ड्रेस बिल्कुल भी उससे मैच नहीं कर रही थी। जुजाना कंपनी पर भड़क गई। उसने अपनी फेसबुक पर Amazon के इस कथित फ्रॉड के बारे में बताया और साथ ही उस तस्वीर की फोटो को भी शेयर किया। लोग भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Tags

Next Story