Video Viral: स्टेज पर जयमाला के दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ये हरकत, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

इंटरनेट की दुनिया में आए दिन शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल (Wedding Video Viral) होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) की मस्ती होती है तो कुछ में शादी से जुड़े अतरंगी रिवाज। वहीं इन दिनों एक ऐसा ही शादी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर है और अचानक दूल्हा दुल्हन के साथ सब के सामने एक ऐसी हरकत करता है जिसे देख आपनी हंसी कंट्रोल नहीं हो पाएगी।
इस वीडियो में एक दुल्हन जयमाला डालने के बाद दूल्हे के पैर छूती है। तभी दूल्हा भी दुल्हन के गले में जयमाला डालता है और फिर वो भी दुल्हन की ही तरह उसके पैर छूने लगता है। जिसे देख बेचारी दुल्हन सकपका जाती है। वहीं ये सब देखकर आस-पास के सभी लोग हैरान हो जाते हैं।
दूल्हे की इस हरकत पर वीडियो देखने वाले लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sakhtlogg नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अभी तक इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं।
अक्सर शादियों में दुल्हन अपने पति के पैर छू कर आशीर्वाद लेते देखीं जाती हैं। लेकिन कभी किसी दूल्हे को ऐसा करते नहीं देखा गया है। जिस कारण वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग इस दौरान खूब ठहाके भी लगाने लगते हैं। फिर आखिरी में दूल्हा-दुल्हन के ऊपर फूलों की बरसात भी होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS