Viral Video: Neeraj Chopra के ये 10 वीडियो हो रहे जमकर वायरल, जीत लेंगे आपका दिल

देश के गोल्डन बॉय (Golden Boy) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इन दिनों अपनी आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इन दिनों गोल्डन बॉय देश से बाहर तुर्की (Turkey) में हैं जहां वो Gloria Sports Arena में अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं। 2021 में जापान (Japan) में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) में नीरज ने भारत की तरफ से जैवलिन थ्रो (Javelin throw) में एकमात्र गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिलाया था।
Here's the moment we will remember for eternity! #NeerajChopra's winning throw that got him the Gold Medal at the Olympic Games Tokyo 2020. pic.twitter.com/ZSwc7U4Xwu
— Filmfare (@filmfare) August 7, 2021
वो समय भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण था, जब नीरज ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर भाला फेंका, जबकि दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर रहा। वहीं जीत के बाद देश के गोल्डन बॉय नीरज ने तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया।
Goosebumps...
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 7, 2021
An India test match going on & the way we were glued to our screens to cheer for Kamalpreet,Ravi ,Bajrang,Sindhu & #NeerajChopra today, this @Olympics marks a paradigm shift in interest towards other sports, in these few moments truly felt Cricket gaya tel lene. pic.twitter.com/LWjFf5UzX1
नीरज ने टोक्यो ओलंपिक से पहले भी कई पदक जीते, लेकिन उससे पहले कम ही लोग उन्हें जानते थे। वहीं जब उन्होंने ओलंपिक में देश को एकमात्र गोल्ड दिलाया तो हर कोई हैरान रह गया, उसके बाद तो देश का बच्चा-बच्चा नीरज चोपड़ा को पहचाने लगा। हर कोई उनकी मुरीद हो गया, साथ ही फैन फॉलोइंग तो रातों रात बढ़ गई।
What a way to honour one of their own #indianarmy #NeerajChopra pic.twitter.com/EChwJYxO54
— Harsh Goenka (@hvgoenka) August 11, 2021
यहां तक कि वो नेशनल क्रश भी बन गए, ओलंपिक से पहले, बाद और ओलंपिक के वक्त के कई वीडियो हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। जिन्हें देखकर आपका दिन बन जाएगा।
"आपका बुरा समय 'सफलता' की एक सीढ़ी है."#NeerajChopra pic.twitter.com/YN81qnPkbj
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) August 8, 2021
हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले नीरज गोल्ड मेडल जीतकर देश का लाडला बन जाएगा। आज के समय में हर युवा उनकी तरह जैवलिन में अपना भाग्य आजमाना चाहता है। युवाओं का झुकाव दूसरे खेलों की तरह जैवलिन में भी हो रहा है।
Meet our new hero! #NeerajChopra pic.twitter.com/8iihthXYuO
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 8, 2021
हर भारतीय की जुबान पर बस नीरज का ही नाम है, आखिर हो भी क्यों ना आखिरकार 100 सालों से भी ज्यादा समय में देश को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल मिला।
This is how You have to Train to WIN a Gold Medal#NeerajChopra pic.twitter.com/2IDRs0XIEy
— 🇮🇳 DaaruBaaz Mehta 🇮🇳 (@DaaruBaazMehta) August 7, 2021
नीरज हर रोज कड़ी मेहनत करते हैं, रोजाना ट्रेनिंग और अपनी डाइट पर ध्यान देते हैं। उनका टारगेट आने वाली सभी प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करना है।
This what we called. Practice Makes A Man Perfect:
— My country my pride 🇮🇳❤️ (@sultan_bharat) August 9, 2021
Your effort which makes your dream come true. Thank you 🙏🏻🙏🏻🙏🏻#NeerajChopra pic.twitter.com/58wJYYjMkc
गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के कई वीडियो वायरल हुए। लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं, देश को गोल्ड दिलाने के बाद तो उन्हें कई ऐड आने शुरु हो गए। वहीं उनका एक डांस वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें वो दलेरी मेहंदी के गाने पर डांस करते नजर आए।
@Neeraj_chopra1 Bhai to professional barati dancer bhi h....Haryane da desi chora 🔥 pic.twitter.com/uRlj44Ndc9
— Govinda Sah (@govindasah_) August 9, 2021
वहीं उन्हें एक कार्यक्रम में होस्ट ने अंग्रेजी में कुछ सवाल किया तो उसका जवाब देने से पहले ही वो होस्ट से बोल पड़े की भाई हिन्दी में पूछा लो। गोल्ड जीतने के बाद उनका ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
Desi Chora Neeraj Chopra Old Interview pic.twitter.com/1g3wayNoJz
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) August 9, 2021
गोल्डन बॉय जिम में भी काफी पसीना बहाते हैं। एक समय नीरज का वजन काफी ज्यादा था, जिस कारण उन्हें लोगों द्वारा चिढ़ाया जाता था। उसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वो अपना वजन कम करके रहेंगे। अभी भी वो कई बार मैदान पर खूब सारी प्रैक्टिस और जिम में एक्सरसाइज करते नजर आते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS