Health Minister TS Singh Deo के चाचा का निधन

Health Minister TS Singh Deo के चाचा का निधन
X
स्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चाचा यूएस सिंहदेव का रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया. सरगुजा राजपरिवार समेत क्षेत्र में शोक की लहर है. मिली जानकारी के मुताबिक यूएस सिंहदेव ( उमेश्वर शरण सिंहदेव ) का निधन हार्ट अटैक आने के चलते हुई है. सूचना मिलने पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, विधायक पारसनाथ राजवाड़े और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी रामकृष्ण अस्पताल पंहुचे थे

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चाचा यूएस सिंहदेव का रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया. सरगुजा राजपरिवार समेत क्षेत्र में शोक की लहर है. मिली जानकारी के मुताबिक यूएस सिंहदेव ( उमेश्वर शरण सिंहदेव ) का निधन हार्ट अटैक आने के चलते हुई है. सूचना मिलने पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, विधायक पारसनाथ राजवाड़े और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी रामकृष्ण अस्पताल पंहुचे थे. बता दें कि रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में यूएस सिंहदेव का इलाज चल रहा था. यूएस सिंहदेव सूरजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बीएस सिंहदेव ( बिंदेश्वर शरण सिंहदेव ) के पिता जी हैं. यूएस सिंहदेव के पार्थिव शरीर को आज देर शाम अंबिकापुर लाया जाएगा. इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएस के निधन पर शोक व्यक्त किया है.


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story