Independence Day 2022 : Ambani परिवार ने धूम-धाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, Video में क्यूट हरकत करते दिखा पृथ्वी

Independence Day 2022 : Ambani परिवार ने धूम-धाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, Video में क्यूट हरकत करते दिखा पृथ्वी
X
सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी पत्नी और पोते के साथ झंडा फहराते हुए नजर आ रहे हैँ। इस वीडियो में उनके पोते की क्यूट हरकत भी कैप्चर हुई है।

आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। दिल्ली के लाल किले से लेकर देश के कई अन्य राज्यों में लोग तिरंगा फहराकर आजादी को मना रहे हैँ। फिल्मी सितारे हो या फिर कोई नेता, आम इंसान हो या फिर कोई बिजनेसमैन कोई भी आज आजादी के जश्न से अछूता नहीं है। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का भी के वीडियो सामने आया है। उस वीडियो में वो परिवार के साथ खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस (Independence day) को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैँ। इस खास मौके पर अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य यानी मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी भी हाथों में भी तिरंगा लिए नजर आए।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अंबानी परिवार का जो वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा हैँ। उसमें देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने पोते को गोद में उठा रखा है। जबकि नीता अंबानी तिरंगा लहरा रही हैं। इसके बाद नीता अंबानी अपने पोते पृथ्वी के हाथों में तिरंगा थमाती दिख रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा था। यह वीडियो भी उसी समारोह का है।

इस वीडियो में पृथ्वी अंबानी की शरारत भी कैमरा में कैद हो गयी। पृथ्वी बार-बार अपनी अंगुलियों को मुंह में डालने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मुकेश अंबानी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसके बाद पृथ्वी नीता अंबानी से तिरंगे को मांगते हैं और दोनों एक साथ में तिरंगा लहराते हैं। अंबानी परिवार का ये वीडियो (Video) इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बहुत से लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। इसके साथ ही अंबानी परिवार ने हर घर तिरंगा अभियान में भी हिस्सा लिया और अपने घर एंटीलिया को इस मौके पर तिरंगे के रंग की रोशनी से जगमगा दिया। जिसके बहुत से वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैँ।

Tags

Next Story