दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आज, कुछ शर्तों के साथ अध्यक्ष बने रहेंगे राहुल गांधी : सूत्र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के पद से इस्तीफा नहीं देंगे वे कुछ शर्तों के अनुसार अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। कुछ ही देर में राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल व अन्य दिग्गज नेता पहुंचेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी पहुंच चुके हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राहुल पार्टी में जो बदलाव करना चाहें वो कर सकते हैं। प्रियंका व अहमद पटेल की बैठक के बाद उन्होंने इस्तीफे की बात पर नरमी बरती है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए उनका अध्यक्ष पद पर बने रहना आवश्यक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS