Viral Video : सेना के जवान ने गाया ऐसा गाना, सुनते ही आप भी हो जाएंगे भाव विभोर

दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं हैं। ढूंढ़ने जाओ तो एक से बढ़कर एक टैलेंट आपको देखने को मिल जाएगा। ऐसे में अगर भारत की बात की जाए तो कहना ही क्या। भारत में आपको हर गली-नुकड़ पर टैलेंटेड लोग देखने को मिल जाएंगे। ऐसे ही कुछ टैलेंटेड लोगों को आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर देखा होगा। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां लोग अपना टैलेंट कहीं भी और कैसे भी दिखा सकते हैं। उन्हीं कुछ टैलेंट में से बात सिर्फ सिंगगिंग की हो तो आपको बहुत से लोग मिल जाएंगे जो इन दिनों सोशल मीडिया के जरिये वायरल (Viral Media) हुए हैं।
अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो नजर आ रहा हैं जिसमें ITBP के जवान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा हैं की ITBP के जवान फिल्म 'बॉर्डर' का सुपर हिट गाना 'ए जाते हुए लम्हों' गाते हुए नजर आ रहे हैं। ITBP का जो जवान गाना गा रहा हैं उसका नाम विक्रमजीत सिंह बताया जा रहा हैं। जो कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। सेना के जवानों का गाना गाते हुए वीडियो बहुत कम देखने को मिलता हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया का जमाना हैं कोई भी अपना टैलेंट दिखा सकता हैं और वो कब वायरल हो जाए ये भी कोई नहीं जानता।
ए जाते हुए लम्हों...
— ITBP (@ITBP_official) July 13, 2022
Singing on the request of #Himveer brothers during a gathering.
Constable Vikramjeet Singh of ITBP sings a song from the movie Border (1997). pic.twitter.com/LrDD9UmTL1
सेना के जवान का ये वीडियो ITBP के आधारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया हैं। कुछ सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। साथ ही इसे लोगों का भी खूब प्यार मिल रहा हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। जबकिवहीं एक अन्य यूजर ने लिखा की ये जवान किसी प्रोफेशनल सिंगर की तरह गाना गा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक कई लाख से ज्यादा लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS